खेल की खबरें | ऊषा महिला 87 किग्रा में पदक जीतने में नाकाम, छठे स्थान पर रहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय भारोत्तोलक ऊषा बानुर मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिला 87 किग्रा स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए छठे स्थान पर रहीं।

बर्मिंघम, दो अगस्त भारतीय भारोत्तोलक ऊषा बानुर मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की महिला 87 किग्रा स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए छठे स्थान पर रहीं।

ऊषा ने स्नैच में काफी कम वजन उठाया जबकि क्लीन एवं जर्क में उनका एक ही प्रयास वैध रहा जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

ऊषा कुल 205 किग्रा (95 किग्रा और 110 किग्रा) वजन ही उठा पाईं। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक आस्ट्रेलिया की एलीन सिकामाताना ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए कुल 255 किग्रा (110 किग्रा और 145 किग्रा) वजन उठाकर जीता। उन्होंने स्नैच, क्लीन एवं जर्क और कुल भार तीनों वर्ग में नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। कनाडा की क्रिस्टल एनगारलेम कुल 236 किग्रा (101 किग्रा और 135 किग्रा) वजन उठाकर दूसरे जबकि नाइजीरिया की मैरी ताइवो ओसिजो कुल 225 किग्रा (102 किग्रा और 123 किग्रा) वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

ऊषा की शुरुआत निराशजनक रही। उन्होंने स्नैच में 90 किग्रा वजन उठाकर शुरुआत की जबकि अपने अगले प्रयास में 95 किग्रा वजन उठाने में सफल रही।

भारतीय भारोत्तोलक ने अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में 98 किग्रा वजन उठाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। ऊष स्नैच वर्ग के बाद पांचवें स्थान पर चल रही थी।

ऊषा ने क्लीन एवं जर्क में अपने पहले प्रयास में आसानी से 110 किग्रा वजन उठाया लेकिन अगले दो प्रयास में 116 किग्रा वजन उठाने में नाकाम रहीं जिससे पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\