देश की खबरें | आईएसएस पर शुभांशु शुक्ला के प्रयोग भविष्य के अभियानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे जो गगनयान परियोजना सहित भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए अत्यधिक महत्व रखते हैं।

नयी दिल्ली, तीन जून विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे जो गगनयान परियोजना सहित भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के लिए अत्यधिक महत्व रखते हैं।

पीटीआई की वीडियो सेवा के साथ एक साक्षात्कार में सिंह ने कहा कि शुक्ला अगले सप्ताह एक्सिओम अंतरिक्ष मिशन के तहत आईएसएस की यात्रा करेंगे और उनकी भूमिका वाणिज्यिक मिशन में भाग लेने वाले अन्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों की तरह ही महत्वपूर्ण होगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘यह सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि शुभांशु शुक्ला इस अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा होंगे। उनकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण होगी जितनी कि इसमें शामिल अन्य लोगों की।’’

शुक्ला ‘एक्सिओम-4’ मिशन का हिस्सा हैं, जिसके अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित होने की उम्मीद है और यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 14 दिन बिताएगा।

सिंह ने कहा, ‘‘राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री थे, लेकिन यह एक सोवियत मिशन था, जिसमें प्रयोग करने की सीमित गुंजाइश थी, क्योंकि भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अपनी प्रारंभिक अवस्था में थी। हालांकि, आज स्थिति अलग है।’’

‘एक्सिओम-4’ मिशन के तहत आईएसएस पर चार सदस्यीय चालक दल द्वारा 60 प्रयोग किए जाएंगे। इनमें से सात भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा नियोजित होंगे तथा पांच अन्य प्रयोग होंगे जिनमें शुक्ला नासा के मानव अनुसंधान कार्यक्रम के लिए भाग लेंगे।

केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि शुक्ला द्वारा आईएसएस पर किए जाने वाले प्रयोग भविष्य के अभियानों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं, चाहे वह गगनयान परियोजना हो या भारत द्वारा नियोजित भारत अंतरिक्ष स्टेशन।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज