देश की खबरें | दूध फाड़ने के लिए प्रतिबंधित रसायन का इस्तेमाल, डेयरी मालिक रासुका के तहत जेल भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दूध फाड़ने के लिए प्रतिबंधित रसायन के इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बुधवार को यहां एक डेयरी संस्थान के मालिक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार किया गया। उसे केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), दो दिसंबर दूध फाड़ने के लिए प्रतिबंधित रसायन के इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बुधवार को यहां एक डेयरी संस्थान के मालिक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार किया गया। उसे केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।

बाणगंगा पुलिस थाने के प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया, “एनएसए के तहत प्रशासन के जारी गिरफ्तारी वारंट पर शहर के एक डेयरी संस्थान के मालिक टीकमदास थडानी (52) को पकड़ा गया और केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।”

यह भी पढ़े | Lawyer Appears Shirtless During Online Hearing: ऑनलाइन सुनवाई के दौरान वकील शर्टलेस हुआ अपीयर, भड़के हाईकोर्ट के जज.

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा मंगलवार को मारे गए छापे में पता चला था कि थडानी के पोलोग्राउंड क्षेत्र स्थित डेयरी संयंत्र में बेहद ज्यादा सांद्रता वाले एसिटिक एसिड के इस्तेमाल से दूध को फाड़कर पनीर और अन्य दुग्ध उत्पाद बनाए जा रहे थे।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) अभय बेड़ेकर ने बताया कि थडानी के संयंत्र के साथ ही एक अन्य डेयरी संस्थान पर भी मंगलवार को छापा मारा गया था। दोनों संस्थानों से 99 प्रतिशत से ज्यादा सांद्रता वाला कुल 70 लीटर एसिटिक एसिड जब्त किया गया था।

यह भी पढ़े | नायडू, टीडीपी गुमनामी के अंधेरे में खो सकते हैं: वाईएसआरसीपी सांसद.

उन्होंने बताया, “दूध फाड़ने के लिए एसिटिक एसिड का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। विशेषज्ञों के मुताबिक दुग्ध प्रसंस्करण में इस रसायन का इस्तेमाल किए जाने से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं।”

बेड़ेकर ने कहा, “दोनों डेयरी संस्थानों के मालिक अपना धन और समय बचाने के लिए दूध फाड़ने में बेहद ज्यादा सांद्रता वाले एसिटिक एसिड का इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसा करके वे उपभोक्ताओं की जान से खिलवाड़ कर रहे थे।”

उन्होंने बताया कि प्रशासन की जांच के घेरे में आए दूसरे डेयरी संस्थान के मालिक पर फिलहाल रासुका नहीं लगाया गया है क्योंकि वह फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान