देश की खबरें | भूमि दस्तावेजों के ऑनलाइन पंजीकरण संबंधी मसौदा विधेयक में आधार आधारित सत्यापन का उपयोग वैकल्पिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार ने भूमि दस्तावेजों और अन्य लेनदेन के ऑनलाइन पंजीकरण के प्रावधान वाले एक विधेयक का मसौदा सामने रखा है।

नयी दिल्ली, 28 मई सरकार ने भूमि दस्तावेजों और अन्य लेनदेन के ऑनलाइन पंजीकरण के प्रावधान वाले एक विधेयक का मसौदा सामने रखा है।

यह विधेयक कानून बनने के बाद 117 साल पुराने पंजीकरण अधिनियम, 1908 की जगह लेगा।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग द्वारा तैयार मसौदा विधेयक लोगों की प्रतिक्रिया के लिए सार्वजनिक किया गया है।

इसमें ऑनलाइन पंजीकरण, इलेक्ट्रॉनिक प्रस्तुति और दस्तावेजों को जमा करने, इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करने और रिकॉर्ड के डिजिटल रखरखाव संबंधी प्रावधान किए गए हैं।

यह मसौदा विधेयक सहमति के साथ आधार-आधारित प्रमाणीकरण का प्रावधान करता है, लेकिन उन लोगों के लिए वैकल्पिक सत्यापन की व्यवस्था भी प्रदान करता है जिनके पास आधार नहीं है या जो इसका उपयोग नहीं करना चुनते हैं।

यह मसौदा अन्य रिकॉर्ड को बनाए रखने की प्रणालियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक एकीकरण को भी सक्षम बनाता है।

पंजीकरण अधिनियम के तहत, अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों, जैसे बिक्री विलेख, उपहार विलेख और पट्टे को पंजीकृत करना आवश्यक है।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, मसौदा विधेयक समकालीन संपत्ति और लेनदेन की परिपाटियों को प्रतिबिंबित करने के लिए अनिवार्य पंजीकरण के दायरे का विस्तार करता है और आवश्यक दस्तावेजों की सूची का विस्तार करता है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस