विदेश की खबरें | अमेरिका : अरकांसास में कार शो के दौरान गोलीबारी; एक की मौत, 20 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डुमास शहर के पुलिस प्रमुख कीथ फिंच ने संवाददाताओं से कहा कि गोलीबारी में कई बच्चे घायल हुए हैं, लेकिन उनकी संख्या स्पष्ट नहीं है।

डुमास शहर के पुलिस प्रमुख कीथ फिंच ने संवाददाताओं से कहा कि गोलीबारी में कई बच्चे घायल हुए हैं, लेकिन उनकी संख्या स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, लेकिन गोलीबारी में कई लोगों के शामिल होने की आशंका है।

अरकांसास प्रांत के पुलिस प्रवक्ता बिल सैडलर ने बताया कि लिटिल रॉक के दक्षिण में 90 मील (लगभग 144 किलोमीटर) की दूरी पर स्थित डुमास में एक कार शो के दौरान आयोजन स्थल के बाहर गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद जवानों को शनिवार शाम लगभग 7.25 बजे वहां रवाना किया गया।

आयोजक ‘डेल्टा नेबरहुड एम्पावरमेंट यूथ ऑर्गनाइजेशन’ के मुताबिक, यह कार शो एक सामुदायिक कार्यक्रम है, जो हर साल वसंत ऋतु में छात्रवृत्ति के अलावा स्कूलों में जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए धन जुटाने के मकसद से आयोजित किया जाता है।

मुख्य आयोजक वॉलेस मैकघी ने गोलीबारी के शिकार लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

उन्होंने कहा, “इस तरह की घटना एक त्रासदी है। हम बीते 16 वर्षों से यह कार शो बिना किसी समस्या के आयोजित करते आ रहे थे।”

घायलों की स्थिति और हमले के पीछे की वजह सहित अन्य जानकारियां फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now