America: ओरेगोन में लू के कारण मरने वालों की संख्या 116 हुई
देश के चिकित्सा विशेषज्ञ ने बुधवार को लू से मरने वाले लोगों की अद्यतन सूची जारी की और लू से नौ और लोगों की मौत की जानकारी दी.
देश के चिकित्सा विशेषज्ञ ने बुधवार को लू से मरने वाले लोगों की अद्यतन सूची जारी की और लू से नौ और लोगों की मौत की जानकारी दी. वहीं, गवर्नर कैट ब्राउन ने भी मंगलवार को एजेंसियों को यह अध्ययन करने का निर्देश दिया था कि ओरेगन गर्मी की आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी सेवाओं में सुधार कैसे कर सकता है.
इसके अलावा, 26 जून को ग्रामीण सेंट पॉल में एक नर्सरी में मजदूर के बेहोश होने और उसकी मृत्यु के बाद श्रमिकों को अत्यधिक गर्मी से बचाने के लिए आपातकालीन नियम भी बनाए गए. यह भी पढ़ें : हैती : राष्ट्रपति की हत्या के मामले में संदिग्ध चार लोग ढेर, दो गिरफ्तार
अमेरिका के ओरेगन, वाशिंगटन, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा में तीन दिन से चल रही लू के कारण तापमान ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि इससे पूरे क्षेत्र में कई लोगों की मौत हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

