विदेश की खबरें | अमेरिका ने इराक में सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमले के जवाब में सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जिस वायुसेना अड्डे को निशाना बनाकर हमला किया गया था, उसमें अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के सैन्यकर्मी मौजूद थे।

जिस वायुसेना अड्डे को निशाना बनाकर हमला किया गया था, उसमें अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के सैन्यकर्मी मौजूद थे।

वायुसेना अड्डे को निशाना बनाकर कम से कम 10 रॉकेट दागे गये थे। इस दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक अमेरिकी कांट्रैक्टर की मौत हो गयी। इराक-सीरिया सीमा पर ईरान से संबद्ध मिलिशिया को निशाना बनाकर पिछले सप्ताह की गयी अमेरिका की बमबारी के बाद से यह पहला हमला है।

इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया संगठनों के साथ बढ़ते तनाव से क्षेत्र में और हमले होने की आशंका है। इससे ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते को लेकर बातचीत शुरू करने के संबंध में बाइडन प्रशासन की इच्छा और एशिया पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की अमेरिका की रणनीति पर असर पड़ेगा।

हमले के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस पर गौर कर रहे हैं।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘शुक्र है कि रॉकेट हमले में किसी की जान नहीं गयी, लेकिन एक कांट्रैक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है और इसके बाद फैसला किया जाएगा।’’

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘‘यदि हमें लगता है कि जवाबी कार्रवाई की आवश्यकता है, तो हम हमें सही लगने वाले तरीके से उचित समय पर कदम उठाएंगे।’’

पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि कांट्रैक्टर को हमले से बचने के दौरान दिल का दौरा पड़ा और थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई। हमले में कोई भी सैनिक जख्मी नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड