विदेश की खबरें | अमेरिकी उपराष्ट्रपति आवास के निकट हथियार रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वाशिंगटन, 18 मार्च (एपी) वाशिंगटन डीसी में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के आधिकारिक आवास के बाहर हथियार और गोला बारुद रखने के आरोप में एक 31 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

वाशिंगटन, 18 मार्च (एपी) वाशिंगटन डीसी में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के आधिकारिक आवास के बाहर हथियार और गोला बारुद रखने के आरोप में एक 31 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब यूएस कैपिटल में छह जनवरी को विद्रोह की कोशिश के बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हैरिस और उनके पति नवल ऑब्जर्वेटरी में अभी नहीं रह रहे हैं क्योंकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास में मरम्मत का काम चल रहा है। दोनों अभी व्हाइट हाउस के समीप ब्लेयर हाउस में रह रहे हैं।

सीएनएन ने वाशिंगटन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार को अमेरिकी खुफिया सेवा ने टेक्सास के व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि सैन एंटोनियो के पॉल मुरे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके वाहन से एक राइफल और गोला बारुद बरामद किए गए हैं।

पुलिस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मुरे के पास से ‘‘एक एआर-15 अर्द्ध स्वचालित राइफल, बिना पंजीकरण वाले गोला बारुद और पांच 30 राउंड की मैगजीन’’ बरामद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी