विदेश की खबरें | अमेरिका ने श्रीलंकाई संकट से निपटने में अधिक अग्रसक्रिय भूमिका निभाने की क्वाड से अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की प्रभावशाली ‘सीनेट विदेश संबंध समिति’ ने चतुष्पक्षीय रक्षा संवाद (क्वाड) के सदस्य देशों से श्रीलंका के राजनीतिक एवं आर्थिक संकट से निपटने में ‘‘अधिक अग्रसक्रिय भूमिका’’ निभाने की अपील है और द्वीप देश में सरकार को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भारत की सराहना की है।

न्यूयॉर्क, 14 जून अमेरिका की प्रभावशाली ‘सीनेट विदेश संबंध समिति’ ने चतुष्पक्षीय रक्षा संवाद (क्वाड) के सदस्य देशों से श्रीलंका के राजनीतिक एवं आर्थिक संकट से निपटने में ‘‘अधिक अग्रसक्रिय भूमिका’’ निभाने की अपील है और द्वीप देश में सरकार को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भारत की सराहना की है।

अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान क्वाड के सदस्य देश हैं।

समिति के अध्यक्ष सीनेटर बॉब मेनेंडेज ने टोक्यो में पिछले महीने क्वाड नेताओं के सफल शिखर सम्मेलन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, जापानी विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग को संबोधित एक पत्र में लिखा कि श्रीलंका के राजनीतिक और आर्थिक संकट से निपटने के लिए चार देशों के संगठन को ‘‘अधिक अग्रसक्रिय भूमिका’’ निभानी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान ‘‘एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत के लिए हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को फिर से जताने के लिए’’ मई में टोक्यो में बैठक की थी।

मेनेंडेज ने कहा कि क्वाड हिंद प्रशांत में और काम कर सकता है और इसकी शुरुआत श्रीलंका से की जा सकती है।

मेनेंडेज ने ‘‘श्रीलंका सरकार को मंदी से बचाने के लिए ऋण और मानवीय सहायता प्रदान करके पहले से ही अग्रसक्रिय भूमिका निभाने’’ के लिए भारत की प्रशंसा की और कहा कि वाशिंगटन श्रीलंका को दीर्घकालिक आर्थिक सहायता देने की तैयारी कर रहा है और टोक्यो श्रीलंका के लोगों को खाद्य सहायता प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘ये सभी सकारात्मक कदम हैं, लेकिन क्वाड के माध्यम से बहुत कुछ किया जा सकता है, जिसमें अतिरिक्त मानवीय सहायता जुटाना, अत्यंत आवश्यक ईंधन प्रदान करना और वित्तीय लेखांकन, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और व्यापक आर्थिक नीति के क्षेत्रों में तकनीकी सहायता और सलाह देना शामिल है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी