देश की खबरें | अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस के ओसीआई कार्डधारक कर सकते हैं भारत की यात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) कार्ड धारकों को देश की यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। इन देशों के साथ भारत ने पुन: हवाई संपर्क शुरू करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अगस्त गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) कार्ड धारकों को देश की यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। इन देशों के साथ भारत ने पुन: हवाई संपर्क शुरू करने के लिए हस्ताक्षर किए हैं।

इन देशों के अन्य विदेशियों को भी व्यापार, चिकित्सा और रोजगार जैसे उद्देश्यों के लिए भारतीय वीजा सुविधा प्राप्त करने की अनुमति दी गयी है।

यह भी पढ़े | एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसला, दुबई से आ रहा था विमान: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय नागरिकों को किसी भी प्रकार के वीजा पर इन देशों की यात्रा करने की अनुमति दी गयी है।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्रालय ने उन देशों से ओसीआई कार्ड धारकों को भारत में प्रवेश करने की अनुमति दी है जिनके साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्विपक्षीय हवाई संपर्क पुन: शुरू करने (एयर बबल) के लिए व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहा है।

यह भी पढ़े | SP Supremo Mulayam Singh Yadav Admitted to Lucknow Hospital: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती.

भारत ने कोरोना वायरस से संबंधित अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के दौरान अब तक अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के साथ द्विपक्षीय हवाई यात्रा की व्यवस्था की है।

अधिसूचना में कहा गया है कि आने वाले समय में इस योजना के तहत अन्य देशों को शामिल किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\