विदेश की खबरें | नस्लीय भेदभाव के खिलाफ अमेरिका के पोर्टलैंड में प्रदर्शन तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पोर्टलैंड के मार्क ओ हेटफिल्ड परिसर के बाहर जमा प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लिए सोमवार तड़के सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और अन्य तरीके अपनाए। रविवार रात से ही यह प्रदर्शन शुरू हुआ और तड़के सोमवार तक प्रदर्शनकारी डटे हुए थे।

पोर्टलैंड के मार्क ओ हेटफिल्ड परिसर के बाहर जमा प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लिए सोमवार तड़के सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और अन्य तरीके अपनाए। रविवार रात से ही यह प्रदर्शन शुरू हुआ और तड़के सोमवार तक प्रदर्शनकारी डटे हुए थे।

मई में मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लायड की मौत के बाद दो महीने से रात में शहर में प्रदर्शन चल रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रदर्शन को शांत करने के लिए उन्होंने पोर्टलैंड में सुरक्षा बल भेजे हैं। जबकि, स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी से स्थिति और खराब हो रही है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस का आकड़ा बढ़कर हुआ 2,74,289, अब तक 5,842 संक्रमितों की हुई मौत.

नस्लीय भेद-भाव और रंग के आधार पर लोगों के साथ पुलिस के बर्ताव को लेकर कई सप्ताह से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं ।

रविवार को प्रदर्शन की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई थी और मुहिम चलाने वालों ने भाषण दिए और उपस्थित प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए। हालांकि, अमेरिकी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन को ‘‘गैरकानूनी जमावड़ा’’ घोषित कर दिया और उन्हें तितर-बितर करने के लिए सड़क पर उतर पड़े। कई लोगों को हिरासत में लिया गया लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | चीन में चेंगदू वाणिज्य दूतावास से उतारा गया अमेरिका का झंडा.

प्रदर्शनकारियों को हटाने में अधिकारियों को कई घंटे लग गए । इस बीच भीड़ को हटाने के लिए कई तरीके आजमाए गए। कई प्रदर्शनकारी चले गए लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी तड़के दो बजे के बाद भी डटे रहे ।

पोर्टलैंड पुलिस ने कहा कि सोमवार तड़के प्रदर्शन के दौरान भीड़ को हटाने में विभाग के अधिकारी शामिल नहीं थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\