विदेश की खबरें | अमेरिकी विदेश विभाग 1,300 से अधिक कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर रहा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि विभाग अमेरिका के भीतर कामकाज कर रहे 1,107 प्रशासनिक अधिकारियों और विदेश सेवा के 246 अधिकारियों को छंटनी का नोटिस भेज रहा है।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा हासिल किये गये एक आंतरिक नोटिस के अनुसार, प्रभावित विदेश सेवा अधिकारियों को तुरंत 120 दिन के लिए प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया जाएगा, जिसके बाद वे औपचारिक रूप से अपनी नौकरी खो देंगे।

इसमें कहा गया है कि ज्यादातर प्रभावित लोक सेवकों के लिए यह अवधि 60 दिन है।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘विभागीय पुनर्गठन के संबंध में... विभाग राजनयिक प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए घरेलू कार्यों को सुव्यवस्थित कर रहा है।’’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने हालांकि विभाग को और अधिक कुशल बनाने के लिए इस कदम को आवश्यक बताया है, लेकिन मौजूदा और पूर्व राजनयिकों ने इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है।

इन राजनयिकों का कहना है कि इससे अमेरिका का प्रभाव कमजोर होगा और विदेशों में मौजूदा और उभरते खतरों का मुकाबला करने की उसकी क्षमता प्रभावित होगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)