विदेश की खबरें | अमेरिका : कान्सास के नाइट क्लब में गोलीबारी, सात घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उसने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विचिटा पुलिस लेफ्टिनेंट आरोन मोसेस ने घटनास्थल पर एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि उत्तरी वाशिंगटन स्ट्रीट पर 'सिटी नाइट्ज' नामक एक नाइट क्लब में देर रात एक बजे के आसपास गोलीबारी हुई।
मोसेस ने कहा, “हमारे पास सात ऐसे लोग हैं, जिन्हें गोली लगी है, जबकि क्लब से जल्दबाजी में निकलने के दौरान दो लोग दबकर चोटिल हो गए। जांच अभी प्रारंभिक चरण में है।”
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मोसेस ने कहा कि गोली लगने से घायल होने वाले लोगों में 21 से 34 वर्ष की आयु के पांच पुरुष और 21 तथा 24 साल की दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, क्लब से जल्दबाजी में बाहर निकले के कारण 30 वर्षीय महिला और 31 वर्षीय पुरुष घायल हो गए।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2023 12:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

