एजेंसी न्यूज

H-1B Visa: अमेरिका में 2021 के लिए एच-1बी वीजा की तय सीमा के बराबर आवेदन आए

अमेरिका में संसद द्वारा वर्ष 2021 के एच-1बी वीजा की तय सीमा के बराबर आवेदन आ चुके हैं और सफल आवेदकों को कम्प्यूटर से एक ड्रॉ के जरिए वीजा देने के बारे में फैसला किया जाएगा.

H-1B Visa: अमेरिका में 2021 के लिए एच-1बी वीजा की तय सीमा के बराबर आवेदन आए
वीजा-प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits-PTI)

वाशिंगटन, 18 फरवरी : अमेरिका (America) में संसद द्वारा वर्ष 2021 के एच-1बी (H-1B) वीजा की तय सीमा के बराबर आवेदन आ चुके हैं और सफल आवेदकों को कम्प्यूटर से एक ड्रॉ के जरिए वीजा देने के बारे में फैसला किया जाएगा. भारत सहित विदेशी पेशेवरों के बीच एच-1बी वीजा की काफी मांग रहती है.

एच-1बी वीजा (H-1b visa) एक गैर-अप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को कुछ व्यवसायों के लिए विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है, जहां सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है. प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से प्रत्येक वर्ष दसियों हजार कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर हैं. यह भी पढ़ें : Pariksha Pe Charcha 2021: कोविड-19 के कारण ऑनलाइन होगी प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’-शिक्षा मंत्री

अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा कि उसे कांग्रेस द्वारा तय एच-1बी वीजा की सामान्य सीमा 65,000 और मास्टर कैप 20,000 के बराबर आवेदन मिल चुके हैं. वर्ष 2021 के सफल आवेदकों का निर्णय कंप्यूटर द्वारा एक ड्रॉ के जरिए होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).