ब्रूक्स ब्रदर्स की स्थापना न्यूयॉर्क में 1818 में हुई थी। कंपनी ने दो विश्वयुद्ध, महान आर्थिक मंदी और राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा पहनावे के मानक को ढीला किये जाने जैसी चुनौतियों को सफलता पूर्वक झेला है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट के समक्ष वह टिकी नहीं रह सकी।
कंपनी ने दिवालियापन संरक्षण के अध्याय 11 के तहत आवेदन दायर किया है। कंपनी अपने 200 स्टोर में से 25 प्रतिशत से अधिक को हमेशा के लिये बंद करने वाली है।
यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण खुदरा क्षेत्र गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।
इससे पहले प्रतिस्पर्धी कंपनी बार्नीज न्यूयॉर्क भी दिवालियापन संरक्षण का आवेदन दायर कर चुकी है। जे क्रू, नीमैन मार्कस, जे सी पेनी समेत अमेरिका की कई राष्ट्रीय खुदरा कंपनियां भी महामारी की चपेट में दिवालिया हो चुकी हैं।
यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.
महामारी के कारण लोगों का खर्च कम हो गया है। लोग ऑनलाइन खरीदारी को तरजीह देने लगे हैं, जिसके कारण वालमार्ट, टारगेट और अमेजन जैसी ऑनलाइन खुदरा कंपनियों को तो फायदा हुआ है लेकिन ऑफलाइन स्टोर चलाने वाली कंपनियां बर्बाद हो गयी।
अमेरिका के कुछ हिस्सों में स्टोर खुलने लगे हैं, लेकिन लाखों लोग अभी भी घरों में बंद हैं। अमेरिका के कुछ हिस्सों में संक्रमण की लहर तेज हो गयी है, जिसके कारण एपल जैसी कंपनियां उन इलाकों में अपने स्टोर फिर से बंद करने लग गयी हैं।
कंपनी का एक पुराना व समृद्ध इतिहास है। अमेरिका के कम से कम 40 राष्ट्रपतियों ने इसके कपड़े पहने हैं। अब्राहम लिंकन की 1865 में जब हत्या हुई थी, उस समय उन्होंने ब्रूक्स ब्रदर्स का ही कोट पहना हुआ था। ब्रूक्स ब्रदर्स के दो बटन वाले सूट राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के पसंदीदा थे। इसका सांस्कृतिक प्रभाव भी व्यापक रहा है।
क्लार्क गेबल ब्रूक्स ब्रदर्स के कपड़े पहनते रहे। जेनिफर एनिस्टन जब जीक्यू पत्रिका के मुख पृष्ठ पर आयी थीं, तब उन्होंने सिर्फ लाल, सफेद और नीले रंग की ब्रूक्स ब्रदर्स की टाई पहनी हुई थीं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY