एजेंसी न्यूज

America: क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए अमेरिका, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान बनाएंगे क्वाड समूह

अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन ने कहा है कि अमेरिका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने पर केंद्रित एक नया राजनयिक मंच स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए हैं.

America: क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए अमेरिका, पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान बनाएंगे क्वाड समूह

वाशिंगटन, 17 जुलाई : अमेरिका (America) में जो बाइडन प्रशासन ने कहा है कि अमेरिका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उज्बेकिस्तान क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने पर केंद्रित एक नया राजनयिक मंच स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए हैं. विदेश विभाग ने शुक्रवार को कहा, ‘‘सभी पक्ष अफगानिस्तान में दीर्घकालिक शांति और स्थिरता को क्षेत्रीय संपर्क के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं और वे इस बात पर सहमत हैं कि शांति और क्षेत्रीय संपर्क पारस्परिक रूप से मजबूत किया जा रहा है.’’

विभाग ने कहा कि अंतर्क्षेत्रीय व्यापार मार्गों को खोलने के ऐतिहासिक अवसर को स्वीकार करते हुए सभी पक्ष व्यापार का विस्तार करने, पारगमन लिंक बनाने और परस्पर व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए सहयोग करने का इरादा रखते हैं. यह भी पढ़ें : America: अमेरिकी नौसेना ने भारत को MH-60R हेलीकॉप्टर सौंपे

विदेश विभाग ने कहा, ‘‘सभी पक्ष आपसी सहमति और परस्पर सहयोग से इसके तौर-तरीकों का निर्धारण करने के लिए आगामी महीनों में मुलाकात पर सहमत हुए हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).