विदेश की खबरें | अमेरिका : मियामी बीच नाइटक्लब में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मियामी बीच (अमेरिका), आठ मई (एपी) अमेरिका के मियामी बीच नाइटक्लब में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मियामी बीच (अमेरिका), आठ मई (एपी) अमेरिका के मियामी बीच नाइटक्लब में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मियामी बीच पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अधिकारियों को शहर के साउथ बीच इलाके में स्थित 'गाला नाइट क्लब' में सुबह चार बजे से पहले गोली चलने की सूचना मिली थी।
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने गोलीबारी में घायल हुए एक व्यक्ति और दो महिलाओं को मियामी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां घायल व्यक्ति की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि फिलहाल महिलाओं के ठीक होने की उम्मीद है।
हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी है और ना ही किसी संदिग्ध की पहचान या गोली चलाने के मकसद के बारे में कुछ बताया है।
मियामी बीच पर हाल के महीनों में सप्ताहांत में गोलीबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)