विदेश की खबरें | अमेरिकी सांसद ने आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिका के संयुक्त प्रयासों की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के एक सांसद ने आतंकवाद के खिलाफ भारत और अमेरिका के साझा प्रयासों की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘‘ उसके देशा का एक अच्छा मित्र होने के लिए’’ शुक्रिया अदा किया।

वाशिंगटन, एक जुलाई अमेरिका के एक सांसद ने आतंकवाद के खिलाफ भारत और अमेरिका के साझा प्रयासों की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘‘ उसके देशा का एक अच्छा मित्र होने के लिए’’ शुक्रिया अदा किया।

अमेरिका में प्रतिनिधिसभा में मंगलवार रात सासंद जॉन कार्टर ने अमेरिका और भारत के मजबूत कूटनीतिक संबंधों की सराहना की।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान एयरलाइंस को बड़ा झटका, EASA ने 6 महीने के लिए यूरोप आने वाले विमानों पर लगाया बैन.

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत और अमेरिका हर मोर्चे पर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए काम कर रहे हैं। मैं आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत और अमेरिका के साझा प्रयासों की सराहना करता हूं। अमेरिका का अच्छा दोस्त होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया।’’

ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत के साथ हाल में उनकी बैठक का जिक्र करते हुए रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में चीनी कंपनियों ने मुस्लिम कर्मचारियों के नमाज पढ़ने पर लगाया प्रतिबंध, मौलवी का पुराना वीडियो फिर हुआ वायरल.

कार्टर ने कहा, ‘‘ फरवरी में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत में 1,10,000 लोगों से भरे स्टेडियम में संबोधन किया और देश में उनका भव्य स्वागत हुआ। उस सफल समारोह में राष्ट्रपति ट्रम्प ने उन प्रयासों पर चर्चा की थी, जिन पर वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम कर रहे हैं।’’

टेक्सास से रिपब्लिकन सांसद ने कहा, ‘‘ इनमें सुरक्षा और रक्षा सहयोग, ऊर्जा, व्यापार और महिला उद्यमियों को बढ़ावा देना शामिल है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\