विदेश की खबरें | अमेरिका : अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय उद्यमी सम्मानित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (योषिता सिंह)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 25 मई भारत में जन्मी प्रमुख उद्यमी एवं लेखिका अनु सहगल को शहर के जीवंत दक्षिण एशियाई समुदाय में योगदान और अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उनके अग्रणी प्रयासों के लिए न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सम्मानित किया है।

‘द कल्चर ट्री’ की संस्थापक एवं अध्यक्ष अनु सहगल को मंगलवार को यहां एशियन अमेरिकन एंड पैसिफिक आइलैंडर (एएपीआई) हेरिटेज रिसेप्शन 2023 में एडम्स द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान कुल छह लोगों को सम्मानित किया गया, जिनमें से सहगल अकेली दक्षिण एशियाई थीं।

प्रशस्ति पत्र में सहगल की ‘‘हमारे जीवंत दक्षिण एशियाई समुदाय को एकजुट करते हुए अंतर-सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के प्रयासों’’ के लिए सराहना की गई है।

इसमें कहा गया है ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि वह और न्यूयॉर्क में रहने वाले एएपीआई समुदाय के सभी लोग एक सकारात्मक बदलाव लाना जारी रखेंगे।’’

वहीं सहगल ने कहा कि वह सांस्कृतिक संवर्धन के लिए और न्यूयॉर्क के दक्षिण एशियाई समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए जो काम कर रही हैं, उसके लिए एडम्स और उनके कार्यालय द्वारा उन्हें सराहे जाने से बेहद खुश हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ मैंने और मेरे दल ने दक्षिण एशिया की विविध संस्कृतियों तथा ओं को बढ़ावा देने के हमारे मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पिछले सात वर्षों से अथक प्रयास किए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हम एक ऐसा समुदाय बना सकते हैं जो विरासत व संस्कृतियों को लेकर उठते सवालों का समाधान करते हुए विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सहानुभूति, सम्मान तथा समझ को बढ़ावा दे और समावेशिता को आगे बढ़ाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\