अमेरिका, जर्मनी, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया डेविस कप फाइनल्स के अंतिम आठ में

स्पेन ने फ्रांस को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया. उसके स्टार खिलाड़ी और चार बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने उगो हम्बर्ट को 6-3, 6-3 से हराया.

Davis Cup Finals (img :tw)

स्पेन ने फ्रांस को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया. उसके स्टार खिलाड़ी और चार बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने उगो हम्बर्ट को 6-3, 6-3 से हराया. इससे पहले अनुभवी रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट ने आर्थर फिल्स के खिलाफ पहला एकल 2-6, 7-5, 6-3 से जीता. स्पेन की जीत से ऑस्ट्रेलिया भी ग्रुप बी से आगे बढ़ने में सफल रहा.

अमेरिका को स्लोवाकिया को हराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. मैकेंज़ी मैकडोनाल्ड ने लुकास क्लेन को 6-4, 6-3 से जबकि डेविस कप में पदार्पण करने वाले ब्रैंडन नकाशिमा ने जोज़ेफ़ कोवालिच को 6-3, 6-3 से पराजित किया. अमेरिका ने युगल में भी जीत हासिल की. पिछले महीने पेरिस ओलंपिक में पुरुष युगल फाइनल में हारने वाले ऑस्टिन क्राजिस्क और राजीव राम ने क्लेन और नॉर्बर्ट गोम्बोस को 6-7 (4), 7-6 (4), 10-1 से हराया. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों को विद्रोह के लिए उकसाने को लेकर इमरान खान के खिलाफ मामला दर्ज

अमेरिका की जीत से जर्मनी भी अंतिम आठ में पहुंच गया. इटली ने बोलोग्ना में बेल्जियम को 2-1 से हराकर अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा. अर्जेंटीना ने ब्रिटेन को 2-1 से हराया. ब्रिटेन को अपने दोनों एकल मैच में हार का सामना करना पड़ा और इस तरह से वह क्वालीफाई करने से चूक गया

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल