जरुरी जानकारी | एचडीएफसी बैंक पर निवेशकों को गुमराह करने के आरोप में मुकदमा करने की तैयारी में अमेरिकी फर्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की विधि कंपनी रोसेन एचडीएफसी बैंक के खिलाफ निवेशकों को कथित तौर पर गुमराह करने वाली सूचनाएं देने के लिए मुकदमा चलाने की तैयारी कर रही है। रोसेन लॉ फर्म इसको लेकर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ प्रतिभूति संबंधी दावे करने की संभावाओं की जांच करने का विचार कर रही है।
नयी दिल्ली, 17 अगस्त अमेरिका की विधि कंपनी रोसेन एचडीएफसी बैंक के खिलाफ निवेशकों को कथित तौर पर गुमराह करने वाली सूचनाएं देने के लिए मुकदमा चलाने की तैयारी कर रही है। रोसेन लॉ फर्म इसको लेकर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ प्रतिभूति संबंधी दावे करने की संभावाओं की जांच करने का विचार कर रही है।
हालांकि, एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि उसे इस तरह के किसी मुकदमे की जानकारी नहीं थी और उसे सोमवार की सुबह ही मीडिया से यह सूचना मिली। बैंक ने कहा कि प्रथम दृष्टि में ‘काई सार नहीं लगता ’ क्योंकि हम अपने खुलासे में पारदर्शिता बरतने में विश्वास करते हैं।
यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.
वैश्विक निवेशक अधिकार से संबद्ध विधि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बयान में कहा, ‘‘रोसेन लॉ कंपनी एचडीएफसी बैंक के शेयरधारकों की ओर से प्रतिभूति संबंधी दावे करने की तैयारी में है।’’
कंपनी ने कथित अनुचित व्यापार गतिविधियों के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वह प्रतिभूति मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रही है। उसने यह भी कहा कि बैंक चालू वित्त वर्ष 2020-21 जून में समाप्त पहली तिमाही में विश्लेषकों के मुनाफे के अनुमान से भी चूक गया।
यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.
इस खबर के बाद एचडीएफसी बैंक के अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट (एडीआर) शेयर का मूल्य 2.83 प्रतिशत टूट गया।
बैंक का एडीआर न्यूयार्क शेयर बाजार में सूचीबद्ध है।
विधि कंपनी ने कहा कि वह एचडीएफसी बैंक के शेयरधारकों की तरफ से संभावित प्रतिभूति दावों की जांच करेगी। बैंक पर यह आरोप है कि उसने निवेशकों को व्यापार से जुड़ी गुमराह करने वाली सूचनाएं दी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी रोसेन लॉ ने आईटी कंपनी इन्फोसिस के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। गड़बड़ी का भंडाफोड़ करने वाले ने कंपनी के प्रबंधन से जुड़े कुछ कर्मचारियों पर गलत गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था। उसके बाद कंपनी ने मुकदमा दायर किया था।
हालांकि इस साल मई में मुकदमा खारिज हो गया।
विधि कंपनी ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें एचडीएफसी बैंक लि. के वाहन कर्ज देने के मामले में अनुचित गतिविधियों में शामिल होने और हितों के टकराव की बात कही गयी थी। इस मामले में उसके पूर्व इस इकाई के प्रमुख शामिल थे।
रोसेन विधि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘अगर आपने एचडीएफसी बैंक की प्रतिभूतियों को खरीदा है...हमारी वेबसाइट को देखिये और प्रतिभूति कार्रवाई से जुड़िये।
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 6,927 करोड़ रुपये रहा।
इस बारे में एचडीएफसी बैंक ने कहा, ‘‘हमें अबतक इस बारे में (सामूहिक मुकदमा दायर किए जाने के विषय में) जानकारी नहीं थी। हमें सुबह मीडिया से यह जानकारी मिली। हम इसका ब्योरा ले रहे हैं। हम इसको देखेंगे और उपयुक्त जवाब देंगे। बैंक ने कहा कि प्रथम दृष्टि में यह तुच्छ मामला लगता है क्योंकि हम अपने खुलासे में पारदर्शिता बरतने में विश्वास करते हैं।’’
बैंक ने जुलाई में वाहन कर्ज गतिविधियों की जांच शुरू की। उसने एक प्रमुख अधिकारी की वाहन कर्ज कारोबार में गलत गतिविधियों की शिकायत के बाद यह जांच शुरू की।
एचडीएफसी बैंक ने जुलाई के मध्य में कहा था कि वाहन कर्ज करोबार के इस प्रसंग से उसके ऋण करोबार कोई असर नहीं पड़ा है और इससे बैंक को कोई नुकसान नहीं होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)