विदेश की खबरें | ईरान के साथ तनाव के बीच सऊदी में नए बेस बनाने की संभावना तलाश रहा अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सेना ने इसे भविष्य में आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की योजना के तौर पर पेश किया है और कहा कि उसने सऊदी अरब के यांबु स्थित बंदरगाह पर कार्गो उतारने और चढ़ाने के कार्य का परीक्षण किया है।

यांबु के अलावा लाल सागर के तट पर स्थित तबूक और तैफ एयरबेस के इस्तेमाल से अमेरिकी सेना को महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर कई विकल्प मिल जाएंगे जिससे ईरान के समर्थन वाले यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों से निपटा जा सकेगा।

यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब सऊदी-अमेरिकी संबंध 2018 तनावपूर्ण चल रहे हैं और यमन में सऊदी युद्ध लड़ रहा है।

अमेरिकी नौसेना की मध्य कमान के प्रवक्ता कप्तान बिल अर्बन ने कहा कि एक साल से स्थान का परीक्षण किया जा रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\