विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में छूटे लोगों को लेकर अमेरिका का अनुमान काफी कम: बचाव समूह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुछ समूहों का कहना है कि वे अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास बंद होने से पहले पंजीकरण नहीं करा पाने वाले अमेरिकी नागरिकों के लगातार संपर्क में हैं। ग्रीन कार्ड धारक के तौर पर उन्होंने कई साल अमेरिका में बिताए. कर का भुगतान किया और अपने समुदायों के सदस्य बने। इनमें से कई लोगों के बच्चे अमेरिकी नागरिक हैं। दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि उसके पास इस बारे में कोई अनुमान नहीं है कि अफगानिस्तान में ऐसे कितने स्थायी निवासी हैं और तालिबान के शासन से भागने को बेताब हैं।

कुछ समूहों का कहना है कि वे अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास बंद होने से पहले पंजीकरण नहीं करा पाने वाले अमेरिकी नागरिकों के लगातार संपर्क में हैं। ग्रीन कार्ड धारक के तौर पर उन्होंने कई साल अमेरिका में बिताए. कर का भुगतान किया और अपने समुदायों के सदस्य बने। इनमें से कई लोगों के बच्चे अमेरिकी नागरिक हैं। दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि उसके पास इस बारे में कोई अनुमान नहीं है कि अफगानिस्तान में ऐसे कितने स्थायी निवासी हैं और तालिबान के शासन से भागने को बेताब हैं।

सैन डिएगो में कैजन वैली यूनियन स्कूल डिस्ट्रिक्ट समूह ऐसे ही एक परिवार के संपर्क में है, जिसका कहना है कि वे बाहर नहीं निकल सकते।

समूह के प्रवक्ता होवार्ड ने कहा, ''डर इस बात का है कि उनका कोई रखवाला नहीं है। वे हजारों मील दूर बर्बर शासन में जी रहे हैं और हम उन्हें वहां छोड़ आ गए हैं। यह ठीक नहीं है।''

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने वादा किया था कि अफगानिस्तान से निकलने के इच्छुक 100 से 200 अमेरिकियों कों निकालने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा था कि इनमें से अधिकतर दोहरी नागरिकता धारक हैं।

कैलिफोर्निया के तीन जिला स्कूलों का कहना है कि उनके यहां पढ़ने वाले 30 से अधिक बच्चे अफगानिस्तान से वापस नहीं लौट पाए हैं। वर्षों से सैक्रामेंटो में रहने वाला एक परिवार अफगानिस्तान से निकलने की कोशिश कर रहा है। इसके लिये वह अपने बच्चों के प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल को रोजाना संदेश भेज रहा है। माता-पिता और तीन बच्चों का यह परिवार बच्चों की बीमार दादी को देखने के लिये अप्रैल में अफगानिस्तान गया था। ये सभी कानूनी रूप से अमेरिका के निवासी हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\