जरुरी जानकारी | अमेरिकी नियोक्ताओं ने जून में 1.47 लाख नई नौकरियां दीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को जून, 2025 के रोजगार आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस अवधि में बेरोजगारी दर भी 4.2 प्रतिशत से घटकर 4.1 प्रतिशत पर आ गई।
अमेरिकी श्रम विभाग ने बृहस्पतिवार को जून, 2025 के रोजगार आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस अवधि में बेरोजगारी दर भी 4.2 प्रतिशत से घटकर 4.1 प्रतिशत पर आ गई।
पिछले महीने में नियुक्तियों की संख्या मई के 1.44 लाख रोजगार से अधिक है।
इसके अलावा इस आंकड़े ने अर्थशास्त्रियों के अनुमानों को भी पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने नई नौकरियों की संख्या 1.18 लाख से कम रहने और बेरोजगारी दर बढ़ने की आशंका जताई थी।
इस साल अब तक अमेरिकी नियोक्ताओं ने औसतन मासिक तौर पर 124,000 नौकरियां जोड़ी हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2024 के 168,000 रोजगार और 2021-2023 के 400,000 के औसत से काफी कम है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, नियोक्ता अब ट्रंप की नीतियों, खासकर आयात शुल्क में आक्रामक वृद्धि से जूझ रहे हैं। ऊंचा शुल्क होने से व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए कीमतें बढ़ती हैं और प्रतिस्पर्धा कम होती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

