मतदाताओं को धमकाने के लिए समूह ने संभवत:राज्य मतदाता पंजीकरण सूची से पते लिए हैं जिसमें मतदाता के पार्टी से संबंध के साथ ई-मेल पते भी दर्ज होते हैं।
ई-मेल भेजने वालों ने दावा किया है कि वे जानते हैं कि अमुक मतदाता किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेगा।
संघीय अधिकारी लंबे समय से ऐसी संभावना को लेकर चेतावनी दे रहे थे क्योंकि पंजीकरण सूची प्राप्त करना कठिन नहीं है।
धमकी भरे ईमेल के बाद गृह सुरक्षा के शीर्ष चुनाव अधिकारी क्रिस्टोफर क्रेब्स ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘इन ई-मेल को धमकाने और हमारे चुनाव के प्रति अमेरिकी मतदाताओं के विश्वास को कम करने के लिए भेजा गया है।’’
एपी धीरज रंजन
रंजन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY