विदेश की खबरें | अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन सप्ताहांत में चीन का दौरा करेंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शेरमन, एशिया की अपनी मौजूद यात्रा के तहत चीनी विदेश मंत्री वांग यी और अन्य से उत्तर पूर्व शहर में मुलाकात करेंगी। वह जापान, दक्षिण कोरिया और मंगोलिया का भी दौरा करेंगी। बाद में वह ओमान जाएंगी।
शेरमन, एशिया की अपनी मौजूद यात्रा के तहत चीनी विदेश मंत्री वांग यी और अन्य से उत्तर पूर्व शहर में मुलाकात करेंगी। वह जापान, दक्षिण कोरिया और मंगोलिया का भी दौरा करेंगी। बाद में वह ओमान जाएंगी।
जो बाइडेन के अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से शेरमन पहली सर्वाधिक उच्च पदस्थ मंत्री हैं जो चीन का दौरा करेंगी।
हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने वांग और चीनी राजनयिक यांग जियेची से अलास्का के एंकोरेज में मार्च में मुलाकात की थी।
बाइडन प्रशासन के विशेष जलवायु दूत ने अप्रैल में अपने चीनी समकक्ष के साथ बैठक के लिए शंघाई का दौरा किया था, लेकिन शेरमन अब यात्रा करने वाली उनसे उच्च पदस्थ अधिकारी हो जाएंगी।
अमेरिका-चीन के तनावपूर्ण संबंधों के पिछले दो हफ्तों में और खराब होने के बाद शेरमन चीन का दौरा करने वाली हैं। हालांकि, ये सवाल भी उठ रहे हैं कि उनके इस दौरे की घोषणा उस वक्त क्यों नहीं की गई जब क्षेत्र के शेष देशों की यात्रा के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी।
उनके दौरे की औपचारिक घोषणा बुधवार को की गई।
विदेश विभाग ने कहा कि बाइडन प्रशासन चीनी अधिकारियों के साथ वरिष्ठ स्तर पर आमने सामने की बैठक करने के अवसर तलाश रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि शेरमन के दौरे का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के मुद्दों पर चर्चा करना है जिसमें उत्तर कोरिया को परमाणु वार्ता के लिए बातचीत की मेज पर वापस लाना भी शामिल है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)