एजेंसी न्यूज

अमेरिकी कांग्रेस ने जातीय अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई को लेकर चीन पर प्रतिबंधों को दी मंजूरी

सदन में बुधवार को द्विदलीय विधेयक पारित किया गया जिसके तहत पश्चिमी शिंजियांग क्षेत्र में उइगर एवं अन्य जातीय समूहों की व्यापक निगरानी और उन्हें नजरबंद रखने में शामिल चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात की गई है. ट्रम्प ने इस सप्ताह कहा था कि वह इस विधेयक पर पूरी गंभीरता से विचार करेंगे.

अमेरिकी कांग्रेस ने जातीय अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई को लेकर चीन पर प्रतिबंधों को दी मंजूरी
अमेरिकी कांग्रेस (Photo Credits: Twitter)

अमेरिका: सदन में बुधवार को द्विदलीय विधेयक पारित किया गया जिसके तहत पश्चिमी शिंजियांग क्षेत्र में उइगर एवं अन्य जातीय समूहों की व्यापक निगरानी और उन्हें नजरबंद रखने में शामिल चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात की गई है. इस विधेयक को सीनेट में पहले की पारित किया जा चुका है और अब इसे कानून में बदलने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के हस्ताक्षर की आवश्यकता है.

ट्रम्प ने इस सप्ताह कहा था कि वह इस विधेयक पर पूरी गंभीरता से विचार करेंगे. संसद में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट, दोनों पाटियों के सदस्यों ने विधेयक के समर्थन में मतदान करते हुए इसे एक के मुकाबले 413 मतों से पारित कर दिया. अमेरिका और चीन के बीच कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने और हांगकांग में नागरिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाने की चीनी योजनाओं के खिलाफ पहले से ही तनाव चल रहा है.

यह भी पढ़े: अमेरिका में COVID-19 के कारण मौत का आंकड़ा 1 लाख के पार, अब तक कुल 16 लाख 95 हजार से अधिक लोग महामारी से संक्रमित

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंन्सी पेलोसी ने विधेयक के समर्थन में संसद में कहा, "उइगर लोगों के खिलाफ बीजिंग की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई दुनिया की अंतरात्मा तक को हिला देने वाली है."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).