विदेश की खबरें | अमेरिका के एक विधेयक में चीन और रूस पर तुलनात्मक बढ़त बहाल करने का प्रस्ताव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में प्रस्तावित एक सर्वदलीय विधेयक में वित्त वर्ष 2021 के दौरान रक्षा क्षेत्र के लिए सात सौ चालीस अरब डॉलर खर्च करने का प्रस्ताव किया गया है और चीन और रूस पर बढ़त फिर से पाने, उसे बरकरार रखने और विस्तार देने की बात कही गई है।

वाशिंगटन, 12 जून अमेरिका में प्रस्तावित एक सर्वदलीय विधेयक में वित्त वर्ष 2021 के दौरान रक्षा क्षेत्र के लिए सात सौ चालीस अरब डॉलर खर्च करने का प्रस्ताव किया गया है और चीन और रूस पर बढ़त फिर से पाने, उसे बरकरार रखने और विस्तार देने की बात कही गई है।

सशस्त्र सेना संबंधी सीनेट की समिति ने बृहस्पतिवार को दो के मुकाबले 25 मत से राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकार अधिनियम (एनडीएए) परित किया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: नेपाल में पिछले 24 घंटे में 448 नए मरीज पाए गए, कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5062 हुई.

विधेयक में संयुक्त क्षमता के विकास के साथ इस पर बल दिया गया है कि चीन और रूस के साथ अमेरिका प्रभावी रूप से प्रतिस्पर्धा कर सके।

एनडीएए में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है और इसके लिए क्षेत्र में विश्वसनीयता, पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाने के वास्ते संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया गया है।

यह भी पढ़े | कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाने पर पाकिस्तान के PTV न्यूज ने दो पत्रकारों को किया बर्खास्त.

सीनेट सशस्त्र सेवा समिति की ओर से जारी किए गए एनडीएए के सारांश में कहा गया कि पूरे विधेयक में गठबंधन और साझेदारी की मजबूती पर बल दिया गया है।

अन्य मुद्दों के अलावा विधेयक में आधुनिक हथियारों, जैव प्रौद्योगिकी और साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों में चीन और रूस पर तुलनात्मक रूप से बढ़त पुनः प्राप्त करने, बरकरार रखने और विस्तार देने की बात कही गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\