जरुरी जानकारी | अमेरिकी विमानन नियामक ने यूनाइटेड एयरलाइंस को बोइंग 777 विमानों की जांच करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गत शनिवार को यूनाइटेड एयरलाइंस की एक उड़ान को डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा था। उक्त घटना में उड़ान भरते ही विमान के दाहिने इंजन में विस्फोट हो गया था। इंजन के टुकड़े शहर भर में बिखर गये थे। विमान में प्रैट एंड व्हिटनी का इंजन लगा था।

गत शनिवार को यूनाइटेड एयरलाइंस की एक उड़ान को डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा था। उक्त घटना में उड़ान भरते ही विमान के दाहिने इंजन में विस्फोट हो गया था। इंजन के टुकड़े शहर भर में बिखर गये थे। विमान में प्रैट एंड व्हिटनी का इंजन लगा था।

यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि वह फिलहाल अस्थाई तौर पर इन विमानों को सेवा से हटा रही है। बोइंग ने भी नियामक द्वारा जांच दल गठित किये जाने तक विमानों को सेवा से बाहर करने का सुझाव दिया है।

इंजन निर्माता कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी ने कहा कि वह एयरलाइंस और नियामक के साथ समन्वय स्थापित करने के लिये एक टीम भेज रही है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\