विदेश की खबरें | नार्वे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी सेना का विमान, चार सैनिकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जोनास स्टोर ने ट्वीट कर कहा कि शुक्रवार की रात हुई इस दुर्घटना में अमेरिका के चार सैनिकों की मौत हो गयी।
जोनास स्टोर ने ट्वीट कर कहा कि शुक्रवार की रात हुई इस दुर्घटना में अमेरिका के चार सैनिकों की मौत हो गयी।
उन्होंने ट्वीट किया, “ अमेरिका के यह सैनिक नाटो के एक संयुक्त युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहे थे। हम मारे गए सैनिकों के परिवारों और साथियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।“
नार्वे की सेना के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुआ विमान अमेरिकी नौसेना का वी-22बी ऑस्प्रे विमान था।
नार्वे की सेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक विमान में चालक दल के कुल चार लोग सवार थे और यह नार्डलैंड काउंटी में एक प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रहा था।
नॉर्वे ने कहा कि यह विमान ‘कोल्ड रिस्पांस’ सैन्य अभियान में भाग ले रहा था।
इस अभ्यास के तहत नाटो के सदस्य देशों के सैनिक भीषण ठंड के बीच नॉर्वे की सेना के साथ ‘‘प्रशिक्षण और संचालन’’ कर रहे थे। नॉर्वे के मुताबिक इस अभ्यास का यूक्रेन युद्ध से कोई संबंध नहीं है और इसकी योजना काफी पहले बना ली गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)