विदेश की खबरें | अमेरिका ने ताइवान को हथियारों की 2.37 अरब डॉलर की ब्रिकी के संबंध में घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे कुछ ही घंटों पहले चीन ने बोइंग समेत अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। हार्पून सौदे में बोइंग मुख्य ठेकेदार कंपनी है।

इससे कुछ ही घंटों पहले चीन ने बोइंग समेत अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। हार्पून सौदे में बोइंग मुख्य ठेकेदार कंपनी है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ताइवान जलडमरूमध्य में शांति एवं स्थिरता कायम रहने में अमेरिका का हित है और अमेरिका ताइवान की सुरक्षा को सीमावर्ती हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए अहम मानता है।’’

यह भी पढ़े | Blast in Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा धमाका, 7 की मौत, 70 से अधिक घायल.

उसने कहा कि इस बिक्री से क्षेत्र में सैन्य संतुलन नहीं बदलेगा। हार्पून मिसाइल पोतों और भूमि पर लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम है। बोइंग ने कहा कि यह मिसाइल 500 पाउंड आयुध ले जाने में सक्षम है। यह तटीय रक्षा स्थलों, सतह से वायु पर मिसाइल स्थलों, विमानों, बंदरगाहों में पोतों, बंदरगाहों और औद्योगिक केंद्रों पर निशाना साधने में सक्षम है।

इससे पहले, चीन ने सोमवार को कहा था कि वह ताइवान को हथियारों की आपूर्ति करने के कारण बोइंग और लॉकहीड मार्टिन समेत शीर्ष अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाएगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना के आकड़े 4.33 करोड़ के पार, अब तक 1. 158 लाख संक्रमित मरीजों की हुई मौत.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा था, ‘‘चीन कई मौकों पर कह चुका है कि ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री करना ‘चीनी नीति’ की अवहेलना करने के साथ ही संप्रभुता और सुरक्षा हितों को धता बताना है। हम इसकी कड़ी भर्त्सना करते हैं।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘अपने हितों की रक्षा के लिए हमने जरूरी कदम उठाने का फैसला किया है। हम हथियारों की बिक्री में शामिल अमेरिकी कंपनियों पर पाबंदी लगाएंगे।’’

उन्होंने कहा था कि जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, उनमें बोइंग, लॉकहिड मार्टिन और रेथियॉन भी शामिल हैं।

चीन और ताइवान 1949 के गृहयुद्ध में विभाजित हो गए थे और उनमें कोई कूटनीतिक रिश्ता नहीं है। चीन दावा करता है कि लोकतांत्रिक नेतृत्व वाला द्वीप उसके मुख्य भू-भाग का हिस्सा है। चीन उस पर आक्रमण की धमकी देता रहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\