विदेश की खबरें | अमेरिका: हवाई अड्डा के कर्मचारी को अचानक इंजन ने खींच लिया, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के टेक्सास में एक हवाई अड्डा के कर्मचारी को यात्री विमान के इंजन ने अचानक अपनी ओर खींच लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ह्यूस्टन (अमेरिका), 26 जून अमेरिका के टेक्सास में एक हवाई अड्डा के कर्मचारी को यात्री विमान के इंजन ने अचानक अपनी ओर खींच लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

कर्मचारी की मौत स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हुई, जब ‘डेल्टा एयर लाइन्स’ का एक विमान लॉस एंजिलिस से सैन एंटोनियो (टेक्सास) पहुंचा ही था। विमान एक इंजन के साथ चल रहा था और आगमन द्वार की ओर बढ़ रहा था तभी कर्मचारी उसकी चपेट में आ गया।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अनुसार, शुक्रवार को टेक्सास के सैन एंटोनियो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर विमान के इंजन ने कर्मचारी को अपनी ओर खींच लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

कर्मचारी का नाम बोर्ड ने उजागर नहीं किया।

एनटीएसबी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बोर्ड अटलांटा स्थित एयरलाइन के साथ ‘‘संपर्क में’’ है, जो घटना से जुड़ी ‘‘ जानकारी एकत्रित कर रही है।’’

डेल्टा एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं कर्मचारी के परिवार, दोस्तों तथा प्रियजन के साथ हैं और हम उनके साथ खड़े हैं।’’

‘यूनिफी एविएशन’ ने कर्मचारी को काम पर रखा था। यह कंपनी विभिन्न एयरलाइन के ‘ग्राउंड हैंडलिंग’ कार्यों में मदद करती है।

‘यूनिफी एविएशन’ ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना पिछले साल के आखिर में अलबामा में हुई थी जब हवाई अड्डे के एक कर्मचारी को विमान के इंजन ने अपनी ओर खींच लिया था और उसकी मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका