इसके अलावा यहां बहुत से लोग कई दिनों से कार में फंसे हुए हैं जबकि शहर के हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है। कारों और घरों में ठंड के कारण मरने वालों के शव मिल रहे हैं।
मेयर बायरन ब्राउन के कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि तूफान से सात और मौतों के कारण बफेलो शहर में मरने वालों की कुल संख्या 27 हो गई है, जबकि कम से कम सात लोगों की मौत उपनगरीय इलाके में हुई है।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अनुमान लगाया है कि मंगलवार को एरी काउंटी में दो इंच मोदी बर्फ पड़ सकती है। बफेलो न्यूयॉर्क का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जहां करीब 2.75 लाख लोग रहते हैं।
हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक बफेलो नियाग्रा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह 10 बजे तक हिमपात का कुल स्तर 49.2 इंच था। अधिकारियों का कहना है कि हवाई अड्डा बुधवार सुबह तक बंद रहेगा।
अमेरिका में आए बर्फीले तूफान के चलते देश के कई हिस्सों में भीषण ठंड जारी है। पश्चिमी न्यूयॉर्क में लोगों को भारी हिमपात का सामना करना पड़ रहा है। तूफान और हिमपात ने बफेलो के लिए भी स्थिति कठिन कर दी है।
राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, मंगलवार तक पश्चिमी न्यूयॉर्क के कुछ इलाकों में नौ इंच तक बर्फ गिर सकती है।
एरी काउंटी के कार्यकारी अधिकारी मार्क पोलोनकार्ज़ ने कहा, ‘‘ यह अभी थमने नहीं वाला। यह संभवत: हमारे जीवन का सबसे खतरनाक तूफान है।’’
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी न्यूयॉर्क में बर्फीले तूफान का जबरदस्त असर देखा गया। बर्फ की मोटी चादर बिछ जाने के कारण मोटर चालक फंसे रहे, बिजली गुल रही और आपातकालीन कर्मचारियों को बर्फबारी से प्रभावित घरों के निवासियों और अटकी कारों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
देश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी मौसम संबंधी किसी न किसी परेशानी का सामना कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY