मास्क नही लगाने पर पुलिस ने रोका तो उरूग्वे की महिला ने की पुलिस के साथ बहस
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को शाम में पश्चिम मार्ग पर हुई ।
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में साइक्लिंग के दौरान उरूग्वे की एक महिला को पुलिस ने चेहरे पर मास्क नही लगाने पर रोका तो उसने बहस की । पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को शाम में पश्चिम मार्ग पर हुई ।
कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने घर से बाहर निकलने पर चेहरे पर मास्क लगाना जरूरी कर दिया है ।
वसंत विहार के एसएचओ रवि शंकर अपनी टीम के साथ गश्त लगा रहे थे तभी उन्होंने विदेशी महिला को रोका जब वह पश्चिम मार्ग पर सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हुये साइक्लिंग कर रही थी।
वीडियो क्लिप में महिला को एसएचओ के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है जब पुलिस अधिकारी ने महिला से कहा कि वह मास्क नहीं लगा कर सरकार के आदेश का उल्लंघन कर रही है ।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला लगातार एसएचओ के साथ बहस कर रही थी और उसने पुलिस अधिकारी का नाम भी नोट किया ।
जब महिला से परिचय पत्र दिखाने के लिए कहा गया तो उसने इंकार कर दिया।
पुलिस ने उरूग्वे दूतावास को इस घटना के बारे में लिखा है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2020 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

