एजेंसी न्यूज

Yashshree Shinde Murder Case: उरण हत्याकांड में अदालत ने आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक अदालत ने नवी मुंबई के उरण में 20 वर्षीय एक युवती की हत्या के आरोपी को बुधवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Yashshree Shinde Murder Case: उरण हत्याकांड में अदालत ने आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
Yashshree Shinde (img: instagram)

ठाणे, 31 जुलाई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक अदालत ने नवी मुंबई के उरण में 20 वर्षीय एक युवती की हत्या के आरोपी को बुधवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि पुलिस ने आरोपी दाऊद शेख के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत आरोप भी दर्ज किये हैं. आरोपी को मंगलवार सुबह पड़ोसी राज्य कर्नाटक के गुलबर्ग स्थित शाहपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था. यह भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश से विधानभवन में हुआ जलभराव, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘कर्नाटक में गिरफ्तारी के बाद उसे मंगलवार रात नवी मुंबई लाया गया. वह अभी नवी मुंबई के बेलापुर में पुलिस की हिरासत में है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).