यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा: मुख्मयंत्री शिवराज ने सफल उम्मीदवारों को बधाई दी
मध्य प्रदेश के मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा, 2021 में चौथा स्थान हासिल करने के लिए उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा को बधाई दी है। परीक्षा के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए हैं।
भोपाल, 31 मई : मध्य प्रदेश के मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा, 2021 में चौथा स्थान हासिल करने के लिए उज्जैन के ऐश्वर्य वर्मा को बधाई दी है. परीक्षा के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए हैं.
वर्मा इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पुरुषों की श्रेणी में शीर्ष पर हैं जबकि पहले तीन शीर्ष स्थानों पर महिलाओं ने कब्जा जमाया है.
चौहान ने कहा, ‘‘यह मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि उज्जैन के ऐश्वर्य ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया है.’’ यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के होटल में छह वर्षीय बच्ची मृत पाई गई, उसकी मां बेहोश मिली
उन्होंने पहले तीन स्थान हासिल करने वाली श्रुति शर्मा, अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला की भी प्रशंसा की.
Tags
संबंधित खबरें
UPSC Civil Services Exam 2026: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा IAS, IPS अधिकारी अब नहीं दे पाएंगे दोबारा परीक्षा, नियमों में हुए बड़े बदलाव
Who Is Amay Khurasiya: जानें कौन हैं अमय खुरासिया? जिसने यूपीएससी क्रैक किया और सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के साथ खेला
MP Bus Accident: मरने वालों की संख्या हुई 15, मुख्यमंत्री ने की 10 लाख मुआवजे की घोषणा
Airports in India: जितने एयरपोर्ट कांग्रेस ने 70 साल में बनाए उतने मोदी सरकार ने 9 साल में बना दिए: ज्योतिरादित्य सिंधिया
\