एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों का हंगामा, कार्यवाही बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिये जाने के विरोध स्वरूप काले कपड़े पहनकर आए कांग्रेस के सदस्यों ने बुधवार को सदन में भारी हंगामा किया जिसके कारण कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के अंदर ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

देश की खबरें | लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों का हंगामा, कार्यवाही बाधित

नयी दिल्ली, 29 मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिये जाने के विरोध स्वरूप काले कपड़े पहनकर आए कांग्रेस के सदस्यों ने बुधवार को सदन में भारी हंगामा किया जिसके कारण कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के अंदर ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल की सजा सुनाई है। इसके मद्देनजर राहुल को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने के विरोध स्वरूप कांग्रेस सदस्य सदन में लगातार तीसरे दिन काले कपड़े पहनकर आए थे।

सदन की कार्यवाही सुबह 11बजे शुरू होते ही कांग्रेस सहित कुछ विपक्ष दलों के सदस्य नारेबाजी करने लगे और आसन के निकट पहुंच गए।

पीठासीन सभापति भर्तृहरि महताब ने सदस्यों से अपने स्थान पर जाने और सदन चलने देने की अपील।

उन्होंने कहा, ‘‘सदन चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ आसन की नहीं है, बल्कि हर सदस्य की भी है।’’

हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही 11 बजकर एक मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए गए बयान पर माफी मांगने की भारतीय जनता पार्टी की मांग और अडाणी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों के जोर देने के कारण 13 मार्च को संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने के बाद से ही संसद की कार्यवाही बाधित रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).