UP Shocker: एटा में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने की छोटे भाई की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक गांव में अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
एटा, 18 अगस्त : उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक गांव में अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय कुशवाहा ने कहा, "शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम वारथर निवासी मुनेंद्र ने सो रहे अपने छोटे भाई जितेंद्र (25) के सिर पर नल का हत्था मार कर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.''
एएसपी ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय गंभीर रूप से घायल जितेंद्र की मौत हो गई. कुशवाहा ने बताया कि मुनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा, "मुनेंद्र का अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था और उसे शक था कि जितेंद्र का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है. प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे यही कारण प्रतीत होता है." यह भी पढ़ें : हेमंत सोरेन का भाजपा पर आरोप, कहा- पैसे के बल पर परिवार और पार्टी को तोड़ने की कर रहे साजिश
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के पिता द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है. कुशवाहा ने बताया कि श्वान दस्ते तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

