UP: समाचार पोर्टल का ‘संपादक’ होने का दावा करने वाला युवक यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार
एक स्थानीय समाचार पोर्टल का संपादक होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को एक महिला के यौन शोषण तथा उससे वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
नोएडा (उप्र), 18 नवंबर : एक स्थानीय समाचार पोर्टल का संपादक होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को एक महिला के यौन शोषण तथा उससे वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
सेक्टर-20 थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी गांव में रहने वाले आरोपी को बुधवार को नोएडा के एक शॉपिंग मॉल के पास से पकड़ा गया. पीड़ित महिला एक ‘प्लेसमेंट’ एजेंसी में काम करती है. यह भी पढ़ें : West Bengal: कोलकाता के SSKM अस्पताल में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां मौजूद
कुमार ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘महिला से शिकायत मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी फोन पर अश्लील संदेश भेजकर उसका उत्पीड़न करता था. उसने ऐसा न करने के एवज में महिला से पैसे भी मांगे थे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

