UP Shocker: बिजनौर में गुलदार के हमले के कारण महिला की मौत
बिजनौर जिले के काजीवाला गांव के पास जंगल में गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
बिजनौर (उप्र), 19 मार्च : बिजनौर जिले के काजीवाला गांव के पास जंगल में गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नगीना थानाक्षेत्र के गांव काजीवाला में मिथलेश देवी (40) जंगल में शनिवार सुबह शौच के लिए गयी थी तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि हमले के कारण गंभीर रूप से घायल हुई मिथलेश की मौत हो गयी. यह भी पढ़ें : पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों की हड़ताल जारी
एक माह पहले ही इस क्षेत्र के किरतपुर गांव में 14 वर्षीय अदिति की भी गुलदार के हमले में मौत हो गयी थी. शर्मा ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2023 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

