एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : निजी अस्पताल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा, तीन पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत युवती की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से आक्रोशित भीड़ ने शुक्रवार को अस्पताल में तोड़ फोड़ और पथराव किया जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (रानीगंज) सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

देश की खबरें | उप्र : निजी अस्पताल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा, तीन पुलिसकर्मी घायल

प्रतापगढ़ (उप्र), 28 मार्च प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत युवती की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से आक्रोशित भीड़ ने शुक्रवार को अस्पताल में तोड़ फोड़ और पथराव किया जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (रानीगंज) सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दुर्गागंज बाजार में मल्टी स्पेशिलिटी क्लिनिक के नाम से अस्पताल में कार्यरत कोमल सरोज (22) की कल शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव उसके घर भिजवा दिया।

उन्होंने बताया कि मृतका की मां हीरावती ने बेटी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को अस्पताल में तोड़ फोड़ की।

सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें क्षेत्राधिकारी (रानीगंज) विनय प्रभाकर साहनी, पुलिस उपनिरीक्षक गिरजा प्रसाद सिंह और कांस्टेबल कमलेश यादव घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मृतका की मां ने पुलिस को दी तहरीर में अस्पताल के चिकित्सक अमित पांडेय, सुनील कुमार, विद्यासागर, शहबाज, दाई मनोरमा देवी और अस्पताल के मालिक (नाम पता अज्ञात) के विरुद्ध दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है।

सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और मामले में विधिक कार्यवाही क़ी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2025 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).