एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : हाथरस में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस गेट थाना क्षेत्र के हतीसर पुल पर बुधवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसकी साली की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और नवजात बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

देश की खबरें | उप्र : हाथरस में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल

हाथरस, 16 अप्रैल हाथरस गेट थाना क्षेत्र के हतीसर पुल पर बुधवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसकी साली की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और नवजात बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे हुई, जब तेज गति से जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर एक ही परिवार के चार सदस्य सवार थे जो अपनी पत्नी के पैतृक गांव गुथेरा से अलीगढ़ जिले के बरला थाना क्षेत्र में स्थित पहाड़ीपुर गांव में अपने घर वापस जा रहे थे।

मृतकों की पहचान पवन कुमार (25) और प्रियंका (18) के रूप में हुई है। पवन के साथ उसकी पत्नी सुहानी (22) और उनकी 11 महीने की बेटी दीप्ति भी थी। पुलिस ने बताया कि चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुल पर पीछे से उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने चारों पीड़ितों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पवन कुमार और प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। सुहानी और उसकी बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसर पुल पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला और उसकी नवजात बेटी घायल हो गई हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).