Uttar Pradesh: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की कथित तौर पर खेत के पास स्थित एक तालाब में डूबने से मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
झांसी, 3 जून : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के गुरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की कथित तौर पर खेत के पास स्थित एक तालाब में डूबने से मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गुरसराय थाना क्षेत्र के अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि सिंगरा गांव निवासी सुदेश कुमार परिहार का 11 वर्षीय पुत्र योगेश पड़ोस में रहने वाले अरविंद (9) के साथ बृहस्पतिवार शाम घूमने निकला था और इस दौरान दोनों गांव के बाहर स्थित तालाब में नहाने के लिए उतर गए थे.
तिवारी के मुताबिक, देर शाम तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर उनके कपड़े तालाब किनारे पड़े हुए मिले. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से देर रात दोनों बच्चों के शव तालाब से बरामद कर लिए. कानूनी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: बागपत में शख्स ने यूट्यूब से सीखा बम बनाना, पैसे वापस मांगने पर पड़ोसी को की उड़ाने की कोशिश
उधर, लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

