एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, वरिष्ठ अधिवक्ता और उनकी पत्नी की मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक वरिष्ठ अधिवक्ता और उनकी पत्नी की सहारनपुर के देवबंद इलाके में एक ट्रक की टक्कर से मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुजफ्फरनगर जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और बुढ़ाना नगर पंचायत के सदस्य मनोज सिंघल (50) तथा उनकी पत्नी अंजू (47) की कार को शनिवार देर रात सहारनपुर के देवबंद इलाके में एक ट्रक ने टक्कर मार दी.

UP Road Accident: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, वरिष्ठ अधिवक्ता और उनकी पत्नी की मौत
Road Accident (Photo: PTI)

मुजफ्फरनगर, 9 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक वरिष्ठ अधिवक्ता और उनकी पत्नी की सहारनपुर के देवबंद इलाके में एक ट्रक की टक्कर से मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुजफ्फरनगर जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और बुढ़ाना नगर पंचायत के सदस्य मनोज सिंघल (50) तथा उनकी पत्नी अंजू (47) की कार को शनिवार देर रात सहारनपुर के देवबंद इलाके में एक ट्रक ने टक्कर मार दी.

इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब मनोज अपनी पत्नी के साथ मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना से सहारनपुर जा रहे थे. यह भी पढ़ें : UP Shocker: यूपी में ड़लकों के उत्पीड़न से तीन दिन में तीन लड़कियों ने की आत्महत्या

सूत्रों के अनुसार, दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और दंपति की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).