विदेश की खबरें | अंतरिक्ष में छूट गये रॉकेट के टुकड़ों से किसी को चोट लगने की 10 प्रतिशत तक आशंका : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अंतरिक्ष की कक्षाओं में छूट जाने वाले रॉकेट के टुकड़ों से अगले दशक में किसी मनुष्य के गंभीर रूप से घायल होने या उसकी मृत्यु होने की छह से 10 प्रतिशत आशंका है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टोरंटो, 10 अगस्त अंतरिक्ष की कक्षाओं में छूट जाने वाले रॉकेट के टुकड़ों से अगले दशक में किसी मनुष्य के गंभीर रूप से घायल होने या उसकी मृत्यु होने की छह से 10 प्रतिशत आशंका है।

कनाडा में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया (यूबीसी) के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि सरकारों को सामूहिक कार्रवाई करने की जरूरत है और इस बात की भी आवश्यकता है कि रॉकेट के टुकड़े उपयोग के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर आएं। इससे प्रक्षेपण की लागत तो बढ़ेगी लेकिन जान का खतरा कम किया जा सकता है।

यूबीसी के राजनीतिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक माइकल बायर्स ने कहा, ‘‘क्या कारोबार की कीमत पर मानव जीवन को खतरे में डालना स्वीकार्य है या हम अगर कर सकते हैं तो सुरक्षा की बात करनी चाहिए? और यहां यह बात महत्वपूर्ण है कि हम जोखिम से सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं।’’

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि जब उपग्रहों जैसी चीजों को अंतरिक्ष में भेजा जाता है तो वे जिस रॉकेट का इस्तेमाल करते हैं, उसके अंश कई बार कक्षा में छूट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर रॉकेट के छूटे हुए ये हिस्से अपेक्षाकृत निचली कक्षा में हैं तो अनियंत्रित तरीके से फिर से वातावरण में आ सकते हैं। अधिकांश सामग्री तो वातावरण में नष्ट हो जाएगी लेकिन कुछ घातक टुकड़े जमीन पर टकरा सकते हैं।

नेचर एस्ट्रोनोमी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में एक सार्वजनिक उपग्रह तालिका के 30 साल से अधिक समय के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया और अगले 10 साल में मानव जीवन को होने वाले जोखिम की आशंका का आकलन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज