एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : मुजफ्फरनगर में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार पति-पत्नी और उनके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गयी तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : मुजफ्फरनगर में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर, आठ जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार पति-पत्नी और उनके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गयी तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम निवासी सुमित (28), उनकी पत्नी पूजा (26) और उनका तीन वर्षीय बेटा निशांत तथा तीन अन्य लोग स्नान के लिये रविवार देर रात हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में मुजफ्फरनगर जिले के छपार इलाके में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई।

दुर्घटना के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और नजदीक के टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

कार में सवार लोगों में से सुमित, पूजा और उनके बेटे की मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).