देश की खबरें | उप्र: मामूली विवाद के बाद झड़प में एक युवक की मौत के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हापुड़ में दो समुदाय के लोगों के बीच मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े में एक युवक की मौत होने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हापुड़ (उप्र), 27 अक्‍टूबर हापुड़ में दो समुदाय के लोगों के बीच मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े में एक युवक की मौत होने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इरशाद (24) मंगलवार रात को दशहरे का मेला देख कर लौट रहा था तभी बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में उसकी मोटरसाइकिल से एक भोजनालय में भोजन कर रहे एक व्यक्ति को मामूली टक्कर लग गई। वह व्यक्ति अपने दो सहयोगियों के साथ वहां था। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों समुदाय के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस बीच इरशाद सड़क पर गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इरशाद के परिजन को जब घटना की जानकारी मिली तो वे भी वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इरशाद को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन की शिकायत के आधार पर बुधवार को कम से कम छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मनीष फौजी, दीपक और योगेश को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है, हालांकि हालात पूरी तरह से शांतिपूर्ण हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी