एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : कार और ट्रक की टक्कर होने से दो महिलाओं सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाकुंभ से राजस्थान लौट रही कार और दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक के बीच कानपुर आगरा राजमार्ग पर टक्कर हो जाने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | उप्र : कार और ट्रक की टक्कर होने से दो महिलाओं सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत

इटावा (उप्र), 18 फरवरी महाकुंभ से राजस्थान लौट रही कार और दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक के बीच कानपुर आगरा राजमार्ग पर टक्कर हो जाने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

सोमवार को हुए इस हादसे में एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर-इटावा-आगरा छह लेन वाला राजमार्ग है। इस राजमार्ग पर, इटावा जिले के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पदमपुरा के पास प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही एक कार सोमवार को ट्रक से टकरा गई जिससे कार में सवार पाँच श्रृद्धालु घायल हो गये ।

उन्होंने बताया कि इनमें से दो महिलाओं... 65 वर्षीय मीरा देवी, 60 वर्षीय कमलेश कुमारी और 65 वर्षीय बच्चू सिंह की मौके पर मौत हो गई । कार चला रहे मोहन सिंह तथा राज कुमारी नामक महिला का इलाज चल रहा है ।

एसपी त्रिपाठी के अनुसार, सभी लोग कार से राजस्थान के जिला भरतपुर के थाना नदलोई के ग्राम उदरवदा जा रहे थे।

हादसे की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसवंत नगर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है । मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).