एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : पुलिस से मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : पुलिस से मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार

सुल्तानपुर (उप्र), एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अखंडनगर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘पिछली 21 सितंबर को गोसाईंगंज क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी मौत दम घुटने के कारण हुई थी। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक जून को कदियापुर थाने में दर्ज कराई गई थी।’’

सिंह ने बताया, ‘‘जांच में पता चला कि हत्या में चार लोग सलमान, शहंशाह, सरवर और जावेद शामिल थे। सलमान प्रियंका को पहले से जानता था और उसके साथ मुंबई भी गया था।’’

उन्होंने बताया कि वापस लौटने के बाद उसने गोसाईंगंज इलाके में सलमान से शादी के बारे में बात की और उसे तथा उसके साथियों को जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद सलमान और उसके साथियों ने उसके खिलाफ साजिश रची और 20 सितंबर को उसकी हत्या कर दी।

सिंह ने बताया, ‘‘जांच के दौरान शहंशाह को गिरफ्तार कर लिया गया और मंगलवार की सुबह बाकी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए अखंडनगर इलाके में घेराबंदी की गयी।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘पुलिस ने जब पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में तीनों अभियुक्तों को गोली लगी और बाद में उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।’’

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).