देश की खबरें | उप्र: भाजपा विधायक के भतीजे की कार की चपेट में आने से बच्ची की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में रविवार शाम कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक के भतीजे की कार की चपेट में आने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई।
गोंडा, दो मार्च उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में रविवार शाम कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक के भतीजे की कार की चपेट में आने से चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई।
कटरा बाजार थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक बावन सिंह का भतीजा रविवार शाम पहाड़ापुर स्थित दयाराम पुरवा गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था।
उन्होंने बताया कि गांव के रहने वाले राजेश कुमार यादव की बेटी करिश्मा नल से पानी लेकर घर लौट रही थी, तभी वह कार को पीछे कर रहे चालक की लापरवाही से उसके नीचे आ गई।
सिंह के मुताबिक, घटना में करिश्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि राजेश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
सिंह के अनुसार, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

